National Herald Case : सीएम गहलोत और सीएम बघेल पुलिस हिरासत में, प्रियंका गांधी थाने मिलने पहुंची कांग्रेस नेताओं से

National Herald Case : सीएम गहलोत और सीएम बघेल पुलिस हिरासत में, प्रियंका गांधी थाने मिलने पहुंची कांग्रेस नेताओं से

National Herald Case,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ लगातार चल रही है। इसके विरोध में सीएम गहलोत, सीएम बघेल समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत (National Herald Case) में ले लिया है।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (National Herald Case) को तो पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। ED ऑफिस से 1 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने इनको रोक लिया था। अब तमाम कांग्रेस नेताओं से प्रियंका गांधी तमाम नेताओं से मिलने पहुंची है।

राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। यहां से राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

बैठक के बाद राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता के साथ पैदल ही ED ऑफिस के लिए निकले थे।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस के मार्च को रोक लिया और नेताओं को आगे नहीं जाने दिया था। राहुल गांधी कार से प्रियंका के साथ ED मुख्यालय पहुंचे थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *