Hockey Asia Cup 2022 : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से दी मात, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर

Hockey Asia Cup 2022 : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से दी मात, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर

Hockey Asia Cup 2022,

नई दिल्ली,नवप्रदेश। टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए इंडोनेशिया (Hockey Asia Cup 2022) को 16-0 से रौंद दिया है। इसी के साथ अब पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जबकि भारत ने नॉकआउट मैचों के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

हॉकी एशिया कप-2022 में भारत ने इंडोनेशिया (Hockey Asia Cup 2022) को 16-0 से हराकर ज़बरदस्त जीत हासिल की है।टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और 16-0 के स्कोर से जीत दर्ज की। भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में ही गोल दागा।

इसके बाद टीम इंडिया (Hockey Asia Cup 2022) ने स्कोर की रफ्तार को बढ़ाया, पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ। तीसरे क्वार्टर में ये स्कोर 10-0 और अंत में स्कोर 16-0 तक गया। इसी के साथ टीम इंडिया की इंडोनेशिया पर दमदार जीत दर्ज हुई।

इस मैच का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है। क्योंकि यहां बड़े अंतर से मैच जीतने वाली टीम वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर जाती। अब भारत ने जीत दर्ज कर ली है, तो वह वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गया है और पाकिस्तान बाहर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *