Uncategorized

Gold-Silver Price : चांदी की बढ़ी चमक, सोना भी करीब 2 हजार रुपये महंगा, जानें आज के रेट्स

सोना और चांदी दोनों के दामों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Gold-Silver Price) के मुताबिक सोमवार, 10 नवंबर 2025 को सोने के दाम में लगभग 2,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी की कीमत भी 2,700 प्रति किलो बढ़ी है। शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,10,012 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह बढ़कर ₹1,11,832 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,100 से बढ़कर 1,22,087 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

सोने के दामों में तेजी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार विभिन्न शुद्धता वाले सोने के भाव इस प्रकार रहे —

999 शुद्धता (24 कैरेट) : 1,20,100 से बढ़कर 1,22,087, यानी 1,987 महंगा।

995 शुद्धता (23 कैरेट) : 1,19,619 से 1,21,598, 1,979 की बढ़ोतरी।

916 शुद्धता (22 कैरेट) : 1,10,012 से 1,11,832, 1,820 की बढ़ोतरी।

750 शुद्धता (18 कैरेट) : 90,075 से 91,565, 1,490 महंगा।

585 शुद्धता (14 कैरेट) : 70,259 से 71,421, 1,162 की बढ़ोतरी।

चांदी में भी दिखी चमक

सोने के साथ चांदी के दामों में भी बढ़त दर्ज की गई। 999 शुद्धता वाली चांदी शुक्रवार के मुकाबले ₹2,700 महंगी होकर ₹1,50,975 प्रति किलो पर पहुंच गई। 7 नवंबर (शुक्रवार) को दिनभर के कारोबार के दौरान सोना सस्ता हुआ था। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना शुक्रवार सुबह ₹1,20,231 प्रति 10 ग्राम था, जो शाम को घटकर ₹1,20,100 रह गया था। हालांकि चांदी की कीमत उस दिन भी बढ़ी थी।

IBJA रेट्स में टैक्स शामिल नहीं

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी दरें देशभर में मानक मानी जाती हैं, लेकिन इन रेट्स में GST या मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इस कारण बाजार में गहनों की असली कीमत इन रेट्स से अधिक होती है। IBJA द्वारा जारी कीमतें सोने और चांदी की अलग-अलग शुद्धता के मानक भाव (Standard Rate) बताती हैं।

Related Articles

Back to top button