छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, 22 दिसंबर तक चलेंगी परीक्षाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बताया कि हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिंदी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 21 दिसंबर को विज्ञान विषय की होंगी।
इसी प्रकार हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र तथा 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास की परीक्षा आयोजित होगी।
इसके अलावा 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी तथा 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं होंगी।
बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें।



