खेल

Colonel CK Nayudu Trophy: छत्तीसगढ़ के वरुण और मयंक का ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ टीम में चयन

Colonel CK Nayudu Trophy: भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की अंडर-23 टीम घोषित

रायपुर/नवप्रदेश । बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी चैंपियन (Colonel CK Nayudu Trophy) तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की अंडर-23 टीम घोषित कर दी है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के दो उभरते खिलाडिय़ों—बाएं हाथ के स्पिनर वरुण सिंह भुई और विकेटकीपर-बल्लेबाज मयंक वर्मा को जगह मिली है। यह मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा।

घरेलू सत्र 2025-26 में दोनों खिलाडिय़ों का धमाकेदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) (Colonel CK Nayudu Trophy) के अनुसार, दोनों खिलाडिय़ों ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके दम पर उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का अवसर मिला है।

  • वरुण सिंह भुई: बाएं हाथ के स्पिनर वरुण ने टूर्नामेंट के 8 मैचों की 15 पारियों में 2.79 की इकॉनमी/औसत के साथ 41 विकेट झटके। इसमें 3 बार पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा शामिल है। वे टूर्नामेंट में देश भर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज रहे।
  • मयंक वर्मा : विकेटकीपर बल्लेबाज मयंक ने 6 मैचों की 12 पारियों में 632 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े, जिसमें कर्नाटक के खिलाफ खेली गई 164 रनों की पारी प्रमुख रही।

रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम

प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (उपकप्तान), आयुष जेठवा, मनन भट, दिग्विजय पाटिल, रक्सित मेहता, अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), मयंक वर्मा (विकेटकीपर), इमानियोट सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़, वरुण सिंह भुई, गणेश सुथार, निखिल गिरी, चेतन शर्मा और जी सुमित।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button