Smriti Irani CG Prabhari: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह-प्रभारी

Smriti Irani CG Prabhari: भाजपा ने देशभर में संगठनात्मक जिम्मेदारियां बदलीं, नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू
रायपुर/नवप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल (Smriti Irani CG Prabhari) करते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 23 सितंबर को जारी सूची में देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छत्तीसगढ़ के साथ स्मृति ईरानी (Smriti Irani CG Prabhari) को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शंभू उनके साथ सह-प्रभारी की भूमिका में रहेंगे। नई जिम्मेदारी के तहत प्रदेश संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय तथा संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में दोनों की भूमिका रहेगी।

स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन्हें हाल में भाजपा की राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। सिद्धार्थ शंभू भी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं और राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी
- प्रदेश प्रभारी : स्मृति ईरानी
- सह-प्रभारी : सिद्धार्थ शंभू
- आदेश : 23 सितंबर 2026
- प्रभाव : तत्काल



