Collector-SP की ‘सूझबूझ’ का करिश्मा…! एल्युमीनियम प्लांट के विरोध पर लगाया पूर्ण विराम…! यहां पढ़ें…?

Collector-SP की ‘सूझबूझ’ का करिश्मा…! एल्युमीनियम प्लांट के विरोध पर लगाया पूर्ण विराम…! यहां पढ़ें…?

The charisma of 'sensibility' of Collector-SP...! Complete stop on opposition to aluminum plant...! Read here…?

Collector-SP

अम्बिकापुर/नवप्रदेश। Collector-SP : जी हां, एल्युमीनियम प्लांट के विरोध में कल हजारों ग्रामीण हथियारों से लैंस होकर चिरगा पहुंचे, लेकिन आईएएस कुंदन कुमार और एसपी भावना गुप्ता की संयुक्त जुगलबंदी और सूझबूझ ने एल्युमीनियम प्लांट के विरोध पर विराम लगा दिया। अब दोनों अफसरों की खूब चर्चा हो रही है।

अंबिकापुर जिले में कलक्टर कुंदन कुमार एवं एसपी भावना गुप्ता प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार को बतौली विकासखंड की ग्राम पंचायत चिरगा में पहली बार मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व सीधा संवाद करते हुए प्रशासन के कार्य में सहयोग करने की अपील की।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि चिरगा में पहली बार लोगों के बीच पहुंच कर सीधा संवाद किया गया। इससे लोगों में एक अच्छा संदेश गया। प्रशासन ने आज सीमांकन का दिन निर्धारित किया था। लोगों के मन में कई तरह का भ्रम था। लोगों को समझाइश दी गई। उनको बताया गया कि जो भी कार्य किया जा रहा है वह शासन की योजनाओं को आप सभी तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

कोई भी व्यक्ति या तत्व बरगलाने की कोशिश करता है। या कहता है कि हम शासन के योजना को नहीं आने देंगे तो वो कानून को हाथ में लेने जैसा है। ग्रामीणों से बात करने से शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। और अच्छा संवाद स्थापित हुआ। जिला प्रशासन के जो भी अधिकारी कर्मचारी हैं वो केवल शासन के प्रतिनिधि हैं और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। शासन की योजनाओं (Collector-SP) का लाभ पहुंचाने से रोकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *