BJP Parivartan Rath Yatra 2 : कुनकुरी-पत्थलगांव विधानसभा में भूपेश सरकार पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

BJP Parivartan Rath Yatra 2 : कुनकुरी-पत्थलगांव विधानसभा में भूपेश सरकार पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

BJP Parivartan Rath Yatra 2 :

BJP Parivartan Rath Yatra 2 :

नारायण चंदेल बोले- भूपेश बताएं जनता का कितना पैसा हाईकमान को पहुंचाया, बोले घोटालों के लिए देश में छत्तीसगढ़ सरकार की ख्याति

रायपुर/नवप्रदेश डेस्क। BJP Parivartan Rath Yatra 2 : जशपुर से निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार को कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा पहुंची। रास्तेभर परिवर्तन यात्रा रथ का स्वागत जगह जगह पार्टी समर्थकों द्वारा किया गया।रामविचार नेताम ने साथ चल रहे आदिवासी नर्तक साथ झूमकर नृत्य भी किया

कुनकुरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा की परिवर्तन यात्रा दूसरे दिन कुनकुरी और देर शाम पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कुनकुरी और पत्थलगांव में गाजे-बाजे के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।

दोनों स्थानों पर आमसभा भी आयोजित हुई। रविवार को परिवर्तन यात्रा सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

इसमें यात्रा प्रभारी नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले सहित बड़ी संख्या में भाजपा, भाजयुमो, बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *