छत्तीसगढ़

Bilaspur Rain : बिलासपुर में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला, स्कूलों को लेकर भी आया आदेश

गुरुवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने बिलासपुर शहर की रफ्तार (Bilaspur Rain) थाम दी है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों तक जलभराव के कारण सुबह से ही लोगों के बीच चिंता का माहौल बना रहा।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया। हालात बिगड़ते देख कलेक्टर ने अधिकारियों को तुरंत मैदान में उतरने के निर्देश दिए। वहीं कई स्कूल परिसरों में पानी भरने की स्थिति बनने पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

कलेक्टर ने रद्द की सभी बैठकें Bilaspur Rain

जिले में लगातार बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार की सभी निर्धारित बैठकें निरस्त कर दीं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को फील्ड में रहकर हालात पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कई इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी

कलेक्टर ने बताया कि जिले के कई स्थानों से तीन से चार फीट तक पानी भरने की सूचना मिली है। ऐसे क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को दिया गया विशेष जिम्मा

नगर निगम और जनपद पंचायत के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश (Bilaspur Rain) दिए गए हैं। वहीं संबंधित विभागों को सड़क, नदी और नालों की निगरानी करते हुए पानी के बहाव का आकलन करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जहां जरूरत हो वहां तुरंत करें बैरिकेडिंग

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता महसूस हो, वहां बिना देरी जरूरी इंतजाम किए जाएं। लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को आम लोगों के संपर्क में रहने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश (Bilaspur Rain) दिए गए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button