जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा असम में आगे बढ़ी, वैसे ही कांग्रेस के 150 नेता BJP में शामिल हो गए!

जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा असम में आगे बढ़ी, वैसे ही कांग्रेस के 150 नेता BJP में शामिल हो गए!

As Rahul Gandhi's Nyay Yatra progresses in Assam, 150 Congress leaders join BJP!

Rahul Gandhi Nyay Yatra

-मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मिजोरम। Rahul Gandhi Nyay Yatra: असम से निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एएएसयू यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस की यात्रा फिलहाल पश्चिम बंगाल में है जहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।

मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बताया कि 150 से ज्यादा नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को लिखा ‘मुझे यह बताने में अच्छा लग रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में बड़ा प्रभाव डाला है। असम कांग्रेस और एएएसयू के 150 से ज्यादा नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ‘अंकिता दत्ता, बिस्मिता गोगोई और दीपांक कुमार नाथ ने अच्छा फैसला लिया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि दत्ता यूथ कांग्रेस असम के पूर्व अध्यक्ष थे। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ का हवाला देते हुए अप्रैल 2023 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

इसी मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस की इस यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा ‘हम अपने राजनीतिक करियर में पहली बार ऐसी ‘न्याय यात्रा’ देख रहे हैं कि जहां से गुजर रहे हैं वहां पार्टी अपनी जमीन खो रही है और पार्टी के कार्यकर्ता भी अपनी विचारधारा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *