ank rashifal today : क्या कहतें है आपके अंक, आज का अंक राशिफल

ank rashifal today : क्या कहतें है आपके अंक, आज का अंक राशिफल

ank rashifal today 3 october

Pankaj Maheshwari

ank rashifal today प्यारे दोस्तों नमस्कार आज का जो शुभ दिन है वह 3 अक्टूबर आज के दिन जन्मा जातक होता है। साम दाम दंड भेद से युक्त परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेता है जो भी आवश्यक हो लेकिन जीवन के पथ पर उन्हें संघर्ष ज्यादा करना पड़ता है क्योंकि चारों तरफ अग्नि और बीच में जल और यही है जीवन का दावानल।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन संघर्ष से भरा हो सकता है। कार्यों में रूकावट के संकेत, कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति। धन लाभ होने के भी संकेत है। सतर्क रहें-सजग रहें।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलती हुई, समय अच्छा है तो धन आवक के योग बन सकते हैं। सुखद स्थिति बनती हुई। (ank rashifal today)

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यो में सफलता मिलेगी, कुछ नए कार्यों की योजना बन सकती है। धन आवक के संकेत भी बन रहे हैं। पुराने रूके कार्य भी अभी पूरे हो सकते हैं।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31उनके लिए आज का दिन अच्छा है। यात्रा के पूर्ण योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए कार्य होंगे। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा में बाधा हो सकती है। यदि जरूरी ना हो तो यात्रा टाल दे। सावधान रहने की जरूरत। (ank rashifal today)

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलादयक है। कार्यों में कड़े संघर्ष करने पड़ सकते हैं। दिन भर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। मन को शांत रखें। समय अनुकूल नहीं।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। थोड़ा संघर्ष और फिर सफलता मिलने के संकेत है। कार्यों में अवरोध आ रहे हैं। कड़े संघर्ष करने की जरूरत है।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही मानसिक तनाव की स्थिति भी बनेगी। मन में किसी बात को लेकर चिंतन-मनन की स्थिति बन सकती है। धैर्य और धीरज रखें।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने के संकेत है। मन को शांत रखे सवधानी बरती होगी। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *