Interesting : महिलाएं व युवतियां कौन से विषयों पर करती हैं ज्यादा चर्चा, सर्वे से आया सामने

Interesting : महिलाएं व युवतियां कौन से विषयों पर करती हैं ज्यादा चर्चा, सर्वे से आया सामने

women gossiping, most favorite topic of women talk, navpradesh,

women gossiping

Women Gossiping : देश की ये महिलाएं 19 अलग अलग शहरों की हैं।

मुंबई। Women Gossiping : महिलाएं व लड़कियां किन विषयों पर सर्वाधिक चर्चा करती है यह बात एक सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे ट्विटर पर महिलाओं व युवतियों द्वारा की गई चैटिंग का अध्ययन कर किया गया है। यह सर्वेक्षण जनवरी2019 से फरवरी 2021 तक की अवधि में किया गया। इसमें 7 हजार 839 महिलाओं के ट्विटर अकाउंट का अध्ययन किया गया।

देश की ये महिलाएं 19 अलग अलग शहरों की हैं। इस अध्ययन में मुताबिक महिलाएं फैशन, सौंदर्य, मनोरंजन, पुस्तक व क्रीड़ा विषय पर सर्वाधिक चर्चा करते हैं। 8 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पृष्ठभूमि में किया गया है। ट्विटर पर 24.99 फीसदी भारतीय महिलाओं ने अपनी पसंद व रुचि को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा की।

इसमें फैशन, पुस्तक, सौंदर्य, मनोरंजन व अन्न का समावेश है। तब 20.8 फीसदी महिलाओं ने करंट इवेंट, 14.5 फीसदी महिलाओं ने सेलिब्रिटी मूमेंट, 11.7 फीसदी महिलाओं ने समुदाय व 8.7 फीसदी महिलाओं ने सामाजिक बदलाव विषय पर चर्चा की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *