Wife Put Husband Death : पति ने सारी संपत्ति कर दी बेटे के बजाय बहू के नाम, पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए कई वार...

Wife Put Husband Death : पति ने सारी संपत्ति कर दी बेटे के बजाय बहू के नाम, पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए कई वार…

Wife Put Husband Death,

अंबेडकर नगर, नवप्रदेश। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में 74 वर्षीय एक महिला ने अपने 76 वर्षीय पति की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया (Wife Put Husband Death)  है। दंपति के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब पति राम पदरथ ने कथित तौर पर अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के बजाय अपनी बहू के नाम कर दी।

अंबेडकर नगर के एसपी अजीत सिन्हा ने कहा ‘आरोपी शांति देवी का अपने पति के साथ अपनी सारी संपत्ति बहू पूनम के नाम करने को लेकर काफी झगड़ा हुआ। इसके बीच शांति देवी ने राम पदरथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया,

जिसमें उसकी मौत (Wife Put Husband Death) हो गई। एसपी ने कहा कि राम पदरथ 2006 में सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपना सारा पैसा अपनी बहू को सौंप दिया और शांति को कुछ नहीं दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही मे यूपी में हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया, जब कलयुगी मां ने अपने खुद के ही 6 महीने के बच्चे को नाले में फिंकवाकर मार दिया।

मामला यूपी के बिजनौर (Wife Put Husband Death)  का था। दरअसल, महिला अपने प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी, जिसके चलते उसने बच्चे का कत्ल करवाया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिश्ते में बाधा बन रहे अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में खुदशीया ताजीम उर्फ अफशा ने 31 अगस्त को 6 माह के अरहान की हत्या कर शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया। बाद में शव बरामद कर लिया गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *