Well Sunken : विदिशा में किशोर को बचाने की कोशिश में धंसा कुआं,4 शव बरामद…

Well Sunken : विदिशा में किशोर को बचाने की कोशिश में धंसा कुआं,4 शव बरामद…

Well Sunken: In an attempt to save a teenager in Vidisha, a sunken well, 4 bodies recovered.

Well Sunken


मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता

विदिशा/नवप्रदेश। Well Sunken : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पानी भरते कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए जमा हुई भीड़ के कारण कुआं ही धस गया। जिससे बड़ा हादसा हेा गया। लगभग 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि चार लोगों के अब तक शव बरामद किए जा चुके है। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार, “गुरुवार की रात को गंजबासौदा थाना क्षेत्र के लाल पठार गांव में 13 साल का रवि नाम का किशोर कुएं (Well Sunken) में पानी भरते समय गिर गया। किशोर को बचाने के लिए गांव के लोग जमा हुए, भीड़ के चलते भार इतना बढ़ गया कि कुएं ही धंस गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। उसके बाद से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे है। अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके है, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

पीड़ितों की मदद करने में कोई कमी नहीं – चौहान

विदिशा जिले के लाल पठार गांव की घटना (Well Sunken) में मृतकों के परिजनो को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता व नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया है कि राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि मृतकों के परिवारजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये एवं निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “गंजबासौदा में धंसने से कुएं में अनेक लोगों के गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई है। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग से मैंने कहा कि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य पर सीधी नजर रखें।”

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि, विदिशा के गंजबासौदा में कुएं की मेड़ धंसने से हुए हादसे में कई लोगों के गिरने का समाचार सुनकर मन व्याकुल है। शासन-प्रशासन द्वारा बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर से सभी लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना है।

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने हादसे पर चिंता जताते हुए कहा, “विदिशा जिले के गंजबासौदा में कई लोगों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग सुरक्षित रहें और प्रशासन उन्हें तत्परता से उपचार मुहैया कराए।”

राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी

राहत और बचाव कार्य (Well Sunken) पूरी रात चला, मगर अंधेरा होने के कारण कई तरह की दिक्कतें भी आई। शुक्रवार को सुबह होते ही राहत और बचाव कार्य में तेजी आ गई है। सूत्रों का कहना है कि गांव के कई लोग अब भी लापता है, इसलिए इस बात की आशंका बनी हुई है कि अभी भी कई लोग कुएं के मलबे में दबे हो सकते है।इस हादसे केा लेकर हर कोई चिंतित है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *