छत्तीसगढ़

VBGRM Scheme : गांवों में रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई ताकत, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और रोजगार को लेकर शुरू होने जा रही नई योजना को लेकर तैयारियां तेज (VBGRM Scheme) हो गई हैं। राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों और जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

योजना को लेकर सरकार का दावा है कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार VBGRM Scheme

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में आगामी 1 जुलाई से लागू होने जा रही वीबी जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल के रूप में देखी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा उत्साह

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि योजना को लेकर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। लोगों को योजना की जानकारी देने के लिए ग्राम सभाओं, प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

मंत्रिपरिषद ने दी है मंजूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में वीबी जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ के प्रारूप को मंजूरी प्रदान (VBGRM Scheme) की गई है। इस निर्णय के बाद योजना के क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण को मजबूती मिलेगी।

आत्मनिर्भर गांवों पर रहेगा फोकस

सरकार का लक्ष्य योजना के माध्यम से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और लोगों को स्थानीय स्तर पर आजीविका उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि योजना आने वाले समय में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देगी और लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम (VBGRM Scheme) बनेगी।

Related Articles

Back to top button