Uncategorized

चुनावी मानचित्र बदलना चाहती है सरकार: राहुल

नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर शनिवार को केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी मर्जी से भारत के चुनावी मानचित्र को बदलना चाहते हैं।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने परिसीमन विधेयक की तुलना ब्लैंक चेक से की।

राहुल ने एनसीपी(एसपी), डीएमके के साथ एनडीए के दलों से फैसले पर पुनर्विचार की अपील की। चंद्रबाबू नायडू, जगनमोहन रेड्डी का नाम लेते हुए राहुल ने कहा कि असल मुद्दा चुनावी मानचित्र तय करने के लिए खुली छूट देना है। उन्होंने इन दलों से भारत के बारे में सोचने की अपील की।

850 ही क्यों : राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के जरिये निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण इस तरह करना चाहती है, जिससे भाजपा को मतदान से पहले ही सियासी फायदा मिल जाए। इससे वह विपक्षी दल और उनके नेताओं को निशाना बना सकती है। जम्मू-कश्मीर, असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने ऐसी आशंका जताई और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और मुख्य निर्वाचन आयुक्त विपक्षी नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button