देश

PM Kisan Yojana : किसान के खाते में 2 हजार की जगह पहुंचा 1 पैसा का संदेश, पीएम किसान योजना में सामने आया चौंकाने वाला मामला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के बीच महाराष्ट्र से एक ऐसा मामला सामने (PM Kisan Yojana) आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। खरीफ सीजन की बुआई के बीच एक महिला किसान के मोबाइल पर ऐसा संदेश आया, जिसे देखकर पूरा परिवार चिंता में पड़ गया।

परिवार को उम्मीद थी कि खाते में योजना की दो हजार रुपये की किस्त आएगी, लेकिन मोबाइल पर सिर्फ एक पैसा जमा होने का संदेश दिखाई दिया। इसके बाद मामले को लेकर अधिकारियों से भी संपर्क किया गया।

दो हजार रुपये की जगह आया एक पैसे का संदेश PM Kisan Yojana

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के जेवनाला गांव की 65 वर्षीय लाभार्थी लक्ष्मीबाई गिरेपुंजे के मोबाइल पर संदेश आया कि उनके खाते में 0.01 रुपये जमा हुए हैं। लक्ष्मीबाई के बेटे खेमराज गिरेपुंजे ने बताया कि परिवार खरीफ सीजन की खेती के लिए योजना की दो हजार रुपये की किस्त का इंतजार कर रहा था। ऐसे समय में एक पैसे का संदेश मिलने से सभी हैरान रह गए।

खरीफ की तैयारी के बीच बढ़ी चिंता

परिवार का कहना है कि इस समय किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के लिए पैसों की जरूरत रहती है। ऐसे में किस्त नहीं मिलने की आशंका से उनकी चिंता बढ़ गई। मोबाइल पर मिले संदेश के बाद उन्हें लगा कि कहीं योजना की राशि में कोई गड़बड़ी तो नहीं हो गई।

कृषि विभाग ने बताई तकनीकी गड़बड़ी की संभावना

मामला सामने आने के बाद भंडारा जिला कृषि विभाग ने स्पष्ट किया कि यह मोबाइल संदेश तकनीकी कारणों से गलत दिखाई दिया हो सकता है। विभाग के अनुसार रिकॉर्ड में संबंधित लाभार्थी के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 2,000 रुपये की पूरी किस्त सफलतापूर्वक भेजी (PM Kisan Yojana) जा चुकी है। भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की त्रुटि दर्ज नहीं हुई है।

बैंक खाते की जांच करने की सलाह

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को भुगतान को लेकर संदेह है, तो वह अपने बैंक खाते की प्रविष्टि की जांच करें या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क करें। विभाग का कहना है कि डिजिटल रिकॉर्ड में भुगतान सफलतापूर्वक पूरा होने की पुष्टि मौजूद है।

किसानों को कैसे मिलती है योजना की राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। खरीफ सीजन के दौरान मिलने वाली दो हजार रुपये की किस्त किसानों के लिए बीज, उर्वरक और अन्य खेती संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण मानी (PM Kisan Yojana) जाती है।

Related Articles

Back to top button