Paddy Tihar : खरीदी का आज से आगाज, CS अमिताभ जैन ने स्वयं संभाला मोर्चा |

Paddy Tihar : खरीदी का आज से आगाज, CS अमिताभ जैन ने स्वयं संभाला मोर्चा

Paddy Tihar: Purchase begins from today, CS Amitabh Jain himself took the lead

Paddy Tihar

खरीदी केंद्रों में पूजा अर्चना कर तौली धान

रायपुर/नवप्रदेश। Paddy Tihar : सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेशभर में आज एक दिसंबर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है।

इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

Paddy Tihar: Purchase begins from today, CS Amitabh Jain himself took the lead

किसानों में भारी उत्साह

पहले दिन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने स्वयं ही रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान धान बेचने (Paddy Tihar) के लिए आने वाले किसानों को फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्य सचिव ने पूजा-अर्चना की, उसके बाद उन्होंने खुद धान तौल कर धान-खरीदी की शुरुआत की। आज से धान खरीदी शुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Paddy Tihar: Purchase begins from today, CS Amitabh Jain himself took the lead

नगद व लिंकिंग से किसानों से खरीदा धान

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक तथा मक्का की खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान के लिए समर्थन मूल्य की दर, धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा औसत अच्छी किस्म के मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है।

Paddy Tihar: Purchase begins from today, CS Amitabh Jain himself took the lead

धान खरीदी (Paddy Tihar) व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *