Oil Palm Farming : किसानों की बढ़ेगी कमाई, जिले में ऑयल पाम खेती को मिलेगा बढ़ावा, अधिकारियों ने किया खेतों का निरीक्षण
मुंगेली जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में नई पहल शुरू (Oil Palm Farming) हो गई है। कृषि के साथ बागवानी आधारित फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने गांव स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
गांवों में पारंपरिक खेती के साथ नई और व्यावसायिक फसलों को अपनाने के लिए किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि आधुनिक कृषि पद्धतियों के जरिए किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जा सकती है।
खैरा खुर्द में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण Oil Palm Farming
मुंगेली जिले के ग्राम खैरा खुर्द में ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से चर्चा कर उन्हें ऑयल पाम की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ और शासन की अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई।
निरीक्षण में जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार लोरमी, सहायक संचालक उद्यान, बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता, आरएचईओ, ग्राम पंचायत के सरपंच और क्षेत्र के वरिष्ठ किसान मौजूद रहे।
सिंचाई और बिजली व्यवस्था पर हुआ मंथन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खेती के सफल संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा की। किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ऑयल पाम की खेती के लिए जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
किसानों को बताई गई अनुदान योजनाएं
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि शासन ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अनुदान योजनाएं, तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य प्रोत्साहन सुविधाएं उपलब्ध (Oil Palm Farming) करा रहा है। किसानों से अपील की गई कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर पारंपरिक खेती के साथ लाभकारी फसलों को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
दीर्घकालिक और लाभकारी फसल माना जाता है ऑयल पाम
अधिकारियों ने बताया कि ऑयल पाम एक दीर्घकालिक और अधिक आय देने वाली फसल है। इसकी वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर किसानों को लंबे समय तक आर्थिक लाभ मिल सकता है। निरीक्षण के दौरान कई किसानों ने भी ऑयल पाम खेती में रुचि दिखाई और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की इच्छा जताई।


