Dharmendra Pradhan Resignation : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सीएम साय, राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का फैसला प्रेरणादायी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया (Dharmendra Pradhan Resignation) देते हुए उनके निर्णय को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में हर जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उनका निर्णय नैतिक मूल्यों और उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

शिक्षा क्षेत्र में योगदान को बताया उल्लेखनीय (Dharmendra Pradhan Resignation)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Dharmendra Pradhan Resignation) के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, तकनीकी और उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।
नैतिक मूल्यों का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ने का निर्णय धर्मेंद्र प्रधान की नैतिक प्रतिबद्धता और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा के प्रति उनके सम्मान (Dharmendra Pradhan Resignation) को दर्शाता है। यह फैसला जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मेंद्र प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके राष्ट्रसेवा के प्रयास आगे भी देश के विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।


