छत्तीसगढ़शिक्षा

School Education Ambikapur : अब सरकारी स्कूलों में होगी NEET-JEE की आनलाइन तैयारी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों (School Education Ambikapur) को अब मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए NEET और JEE की ऑनलाइन क्लास शुरू की जाए। इसके लिए स्कूलों में इंटरनेट, बड़ी स्क्रीन और अलग कक्ष सहित सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सरकारी स्कूलों में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी (School Education Ambikapur)

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (School Education Ambikapur) मिले और बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले का प्रदर्शन बेहतर हो। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, टेस्ट सीरीज और प्रश्न अभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

NEET-JEE छात्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग

कलेक्टर ने रायपुर में रहकर NEET और JEE की तैयारी कर रहे जिले के विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग और फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

स्कूलों में सैनिटरी पैड और 26 अतिथि व्याख्याता मिलेंगे

बैठक में सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए 15वें वित्त आयोग की स्वच्छता मद से सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं डीएमएफ मद से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 26 अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

पीवीटीजी बच्चों के प्रवेश पर रहेगा विशेष फोकस (School Education Ambikapur)

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समुदाय के बच्चों की शिक्षा (School Education Ambikapur) पर विशेष जोर देते हुए कक्षा 5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के साथ उनका प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल छोड़ने की स्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करने को कहा।

स्कूलों की आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

बैठक में भवन विहीन और बिजली विहीन स्कूलों की सूची तैयार करने, पाठ्यपुस्तक और गणवेश का समय पर वितरण, न्यूज डेस्क को सक्रिय करने, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर और मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बालिकाओं के लिए अलग शौचालय निर्माण, साइकिल वितरण से पहले गुणवत्ता परीक्षण और विद्यार्थियों की अपार आईडी, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button