नोरा फतेही ने गाया 'दिलबर' का अरेबिक वर्जन, Video

नोरा फतेही ने गाया ‘दिलबर’ का अरेबिक वर्जन, Video

Nora Fatehi, sings, arabic version, of 'Dilbar', Video,

Nora Fatehi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने ‘दिलबर’ का अरेबिक वर्जन गाया है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने जबरदस्त डांस मूव्स की वजह से अकसर सुर्खियों में रहती हैं। उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेज पर ‘दिलबर’ गाने के अरेबिक वर्जन को गाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह गाना गा रही हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

नोरा फतेही के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा ने सिल्वर कलर का सिमरी आउटफिट पहना हुआ है। डांस के साथ ही नोरा का वीडियो में सिंगिंग टैलेंट भी देखा जा सकता है।

नोरा (Nora Fatehi) जल्द ही फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगी। नोरा आखिरी बार स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं जिसमें वरूण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *