छत्तीसगढ़

National Jawahar Bal Manch : CG कांग्रेस के अरशद को 7 तो दयाल को 5 राज्यों का जिम्मा

रायपुर/नवप्रदेश। National Jawahar Bal Manch : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जवाहर बाल मंच विभाग की सोशियल मिडिया सेल के समन्वयक संयोजक तैयब शाहिद ने आज सभी एनएसएमसी पदाधिकारियों की राज्यवार जिम्मेदारी निर्धारित किये है। छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस के दो अनुभवी कांग्रेस नेताओं को जवाहर बाल मंच की राष्ट्रीय बॉडी में अवसर मिला है।

बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जवाहर बाल मंच विभाग ने अरशद अली और इंजीनियर मनीष दयाल को राष्ट्रीय संयोजक सोशल मिडिया पद पर हाल ही में नियुक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक अरशद अली को अरुणाचल प्रदेश, आसाम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता इंजीनियर मनीष दयाल को गोवा, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की जिम्मेदारी संघ ने सौंपी है। मनीष दयाल और अरशद अली समेत कुल 8 युवा और ऊर्जावान नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रदेशों का काम सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button