MP Board Topper : 499 अंक लाने वाली प्रतिभा सोलंकी को 1 लाख का इनाम, सीएम ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची (MP Board Topper) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पन्ना की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रा की उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दी।
मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सोलंकी (MP Board Topper) को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभा अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता लाखों विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने छात्रा (MP Board Topper) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग देगी।



