Monsoon Plants : बरसात में घर को फूलों से भरना है तो लगाइए ये पौधे, कम देखभाल में भी करेंगे शानदार खिलावट
बरसात का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि बागवानी शुरू करने का भी सबसे अच्छा समय (Monsoon Plants) माना जाता है। इस मौसम में मिट्टी में पर्याप्त नमी रहती है, जिससे नए पौधे जल्दी जड़ पकड़ लेते हैं और तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप अपने घर की बालकनी, छत या छोटे से गार्डन को रंग बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो यही सही मौका है।

कई ऐसे फूलदार पौधे हैं जो बारिश के दिनों में तेजी से बढ़ते हैं और लंबे समय तक फूल देते हैं। सही धूप, हल्की देखभाल और समय समय पर जैविक खाद मिलने पर ये पौधे पूरे मौसम आपके घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
गुड़हल का पौधा देगा सालभर फूल Monsoon Plants
अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जो लंबे समय तक फूल देता रहे, तो गुड़हल बेहतरीन विकल्प है। यह बारहमासी पौधा बरसात में तेजी से बढ़ता है और अलग अलग रंगों के फूल देता है। इसे कटिंग से भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। गमले या बगीचे दोनों जगह यह अच्छी तरह विकसित होता है।

मोगरा महकाएगा पूरा घर
बरसात में मोगरा लगाना भी अच्छा माना जाता है। इसके सफेद फूल जितने खूबसूरत होते हैं, उनकी खुशबू उतनी ही मनमोहक होती है। मोगरे का पौधा कटिंग से भी आसानी से तैयार हो जाता है। इसे ऐसी जगह रखें जहां रोजाना चार से पांच घंटे धूप मिल सके, इससे पौधा अच्छी तरह बढ़ता है।
रातरानी से आएगी भीनी खुशबू
अगर आपको सुगंधित पौधे पसंद हैं तो रातरानी जरूर लगाएं। बरसात के मौसम में इसकी जड़ें तेजी से फैलती हैं और पौधा अच्छी तरह विकसित होता है। हल्की धूप और नमी वाली जगह पर यह आसानी से बढ़ता है। शाम होते ही इसकी खुशबू पूरे आसपास के माहौल को महका देती है।

सदाबहार रहेगा फूलों से लदा Monsoon Plants
सदाबहार ऐसा पौधा है जो लगभग हर मौसम में उग जाता है, लेकिन बारिश में इसकी बढ़वार सबसे अच्छी होती है। इस मौसम में लगाए गए पौधे सर्दियों तक लगातार फूल देते रहते हैं। गमले में भी यह आसानी से तैयार हो जाता है और कम देखभाल में भी अच्छी खिलावट देता है।
गुलाब से बढ़ेगी बगीचे की रौनक
बरसात का मौसम गुलाब लगाने के लिए भी अनुकूल माना (Monsoon Plants) जाता है। इस समय नई कलम या पौधा आसानी से तैयार हो जाता है। रोजाना चार से छह घंटे धूप और समय समय पर जैविक खाद मिलने से गुलाब का पौधा तेजी से बढ़ता है और कुछ ही महीनों में सुंदर फूलों से भर जाता है।



