Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड निशाने पर
टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर कायरन पोलार्ड ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम (Kieron Pollard) कर ली है। लंबे समय से दुनिया भर की टी20 लीग में खेल रहे पोलार्ड ने ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जहां अब उनसे आगे सिर्फ एक बल्लेबाज बचा है। उनकी इस उपलब्धि के बाद क्रिकेट जगत में नए रिकॉर्ड की चर्चा तेज हो गई है।
मेजर लीग क्रिकेट में खेली गई उनकी धमाकेदार पारी ने न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें टी20 इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब भी पहुंचा दिया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या वह जल्द ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर पाएंगे।
एलिमिनेटर मुकाबले में चला पोलार्ड का बल्ला Kieron Pollard
मेजर लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस मैच में निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में 106 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं कायरन पोलार्ड ने सिर्फ 25 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और आठ लंबे छक्के शामिल रहे।
टी20 क्रिकेट में पूरे किए 1000 छक्के
इस मुकाबले में लगाए गए आठ छक्कों के साथ कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्कों का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर में 1056 छक्के लगाए थे।
अब गेल का रिकॉर्ड खतरे में Kieron Pollard
क्रिस गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 टी20 मुकाबलों में 1056 छक्के लगाए थे। वहीं पोलार्ड ने 2006 में टी20 क्रिकेट की शुरुआत की और अब तक 745 मैचों में 1000 छक्के पूरे कर लिए हैं। चूंकि पोलार्ड अभी भी दुनिया की कई टी20 लीग में सक्रिय हैं, इसलिए उनके पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है।
बड़ी पारियों के बाद भी नहीं मिली जीत
एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन का विशाल स्कोर (Kieron Pollard) खड़ा किया। इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में केवल चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए, जबकि एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों में 132 रन की शानदार पारी खेली।



