देश

20th Rozgar Mela: 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, PM बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वें रोजगार मेले (20th Rozgar Mela) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें ‘विकसित भारत के संकल्प से जुडऩे का आह्वान किया।

संबोधन की प्रमुख बातें:

त्योहारी सीजन में परिवारों को सौगात: पीएम मोदी (20th Rozgar Mela) ने कहा कि देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है और इन खुशियों के बीच नियुक्ति पत्र हजारों परिवारों के जीवन में नई सौगात लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल युवाओं की मेहनत का नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और परिजनों की तपस्या का भी परिणाम है।
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य: प्रधानमंत्री ने युवाओं को याद दिलाया कि वे ऐसे अहम समय में भारत सरकार का हिस्सा बन रहे हैं, जब देश 2047 तक ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ बनने के बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसमें युवाशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

दुनिया को भारतीय युवाओं से उम्मीदें

पीएम (20th Rozgar Mela) ने कहा कि आज भारतीय युवाओं के टैलेंट, स्किल्स, इनोवेटर्स और उद्यमियों ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। सरकार में रहते हुए नए कर्मचारियों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे देश के अन्य युवाओं की आकांक्षाओं को समझें और अपना काम बखूबी निभाएं।

कविता से बढ़ाया हौसला

युवाओं में ऊर्जा का संचार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्रेरक कविता पढ़ी-
सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो।”
प्रधानमंत्री ने अंत में सभी सफल उम्मीदवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button