दरिंदगी : 50 साल की विधवा से गैंगरेप फिर स्टील का गिलास…

दरिंदगी : 50 साल की विधवा से गैंगरेप फिर स्टील का गिलास…

Jharkhand gang rape , gang rape and brutality with widow, navpradesh,

jharkhand gang rape

Jharkhand Gang Rape : यह घटना चतरा के हंटरगंज इलाके के एक गांव की है।

रांची/ए.। झारखंड (Jharkhand Gang Rape) में 50 साल की विधवा से सामूहिक दुष्कर्म का ऐसा मामला सामने आया है, जो दिल्ली के निर्भया मामले की समाज को आक्रोशित कर देने वाली यादें ताजा कर देता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में एक 50 साल की महिला से कुछ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उस महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील की गिलास….। यह घटना चतरा के हंटरगंज इलाके के एक गांव की है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को 11 बजे तीन युवकों ने 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद उसके गुप्तांग में स्टील का गिलास…। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह छापामार कार्रवाई की जा रही है। हंटरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पुलिस ने तीन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को पकडऩे छापामार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीडि़ता का हंटरगंज सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अस्पताल के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि पीडि़ता की हालत अत्यंत गंभीर है हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।

Nav Pradesh | नक्सलगढ में CM भूपेश बघेल | नारायणपुर की सभा में पीएम मोदी पर जमकर बरसे | कही ये बात

Nav Pradesh | धान ख़रीदी को लेकर पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने उठाए सवाल? वादा किया है तो निभाना पड़ेगा…

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *