Jharkhand में एक ही दिन में आए 22 केस, अब कुल 197 corona positive |

Jharkhand में एक ही दिन में आए 22 केस, अब कुल 197 corona positive

Jharkhand, corona positive, increase, navpradesh,

Jharkhand, corona positive, increase, navpradesh,

रांची/नवप्रदेश। झारखंड (Jharkhand) में एक ही दिन गुरुवार को 22 नये कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर (increase) 197 हो गई है।

गुरुवार को सामने आये नये मामलों में सात पलामू से हैं। जबकि जमशेदपुर और कोडरमा से एक-एक मामले हैं। जबकि हजारीबाग से आठ नये मामले सामने आये। वहीं राजधानी रांची से पांच नये मामलों की पुष्टि हुई है।

नया मामला सामने आने से कोडरमा में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। वहीं, सात नये केस सामने आने के बाद पलामू में एक्टिव पॉजिटिव की संख्या 12 हो गयी है। जमशेदपुर में एक नया मामले सामने आने से एक्टिव मामले तीन हो गये हैं।

हजारीबाग में एक्टिव मामलों की संख्या 15 हुई

झारखंड (jharkhand) के हजारीबाग में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है। राजधानी रांची में मिले पांच नये मामलों के साथ एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है। अबतक अकेले राजधानी रांची से 102 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

दूसरे नंबर पर गढ़वा जिला

झारखंड में दूसरे नंबर पर गढ़वा जिला है जहां से 23 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को 16 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस के एक्टिव मामले बढ़कर 107 हो गये हैं। बुधवार को झारखंड में आठ नये मामलों की पुष्ट हुई थी।

अब तक तीन लोगों की मौत

राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि 87 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। ठीक हुए मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार को रिम्स से आठ लोगों को छुट्टी दी गयी है। इसमें एक महिला नवजात के साथ स्वस्थ हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *