खेल

India Ireland T20 : भारत और आयरलैंड मुकाबले का समय बदला, मैच देखने से पहले जरूर जान लें नया टाइम

भारत और आयरलैंड के बीच शुरू होने जा रही टी20 सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह बढ़ (India Ireland T20) गया है। इस बार सिर्फ टीम ही नहीं, बल्कि मुकाबलों का समय भी बदला हुआ रहेगा। ऐसे में जो दर्शक पुराने समय के हिसाब से टीवी या मोबाइल पर मैच देखने बैठेंगे, वे शुरुआती ओवर मिस कर सकते हैं।

सीरीज में दो टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम नए संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और कई युवा खिलाड़ियों पर भी सबकी नजर रहेगी। इसलिए मैच शुरू होने का सही समय पहले से जान लेना जरूरी है।

26 और 28 जून को होंगे दोनों मुकाबले India Ireland T20

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम मैच 28 जून को होगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे पांच टी20 मुकाबलों की श्रृंखला खेलनी है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद यह भारत की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, जिसे भविष्य की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

शाम 6 बजे शुरू होंगे मैच

भारत और आयरलैंड के दोनों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे। वहीं टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसलिए जो दर्शक शाम 7 बजे के पुराने समय के अनुसार मैच देखने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपना समय बदलना होगा।

समय में क्यों किया गया बदलाव

जानकारी के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप मुकाबले के समय को ध्यान में रखते (India Ireland T20) हुए क्रिकेट आयरलैंड ने भारत और आयरलैंड टी20 मैचों का समय एक घंटा पहले निर्धारित किया है, ताकि दोनों मुकाबलों के प्रसारण में सुविधा रहे।

दोनों टीमों की घोषणा

भारत की टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। उनके साथ अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

आयरलैंड की कमान लोर्कन टकर के हाथों में होगी। टीम में रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन को शामिल (India Ireland T20) किया गया है।

Related Articles

Back to top button