देश

Moharram Procession : जुलूस में हुआ ऐसा खतरनाक प्रदर्शन कि मच गई हलचल, वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटा प्रशासन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से सामने आए एक वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा (Moharram Procession) दी है। मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए एक जोखिम भरे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन के दौरान अपनाई गई प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आयोजन के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

क्रेन से हवा में लटकाई गई वैन Moharram Procession

जानकारी के अनुसार यह घटना 23 जून की रात उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पारंपरिक प्रदर्शन किए जा रहे थे।

इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट की ऊंचाई तक हवा में लटका दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन के ऊपर दो युवक लाल झंडे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।

हवा में लटकी वैन में किया गया विस्फोट

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ समय तक वाहन को हवा में रखने के बाद उसमें विस्फोट किया गया। विस्फोट के साथ वाहन के हिस्से बिखरते नजर आए। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जिस वाहन में विस्फोट किया गया उस पर बड़े अक्षरों में ले फिर आ गए लिखा हुआ था।

वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस तरह के प्रदर्शन की वैधता और सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर (Moharram Procession) दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन में किस प्रकार की विस्फोटक सामग्री या अन्य पदार्थ का उपयोग किया गया था।

इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और कार्यक्रम के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button