देश

Ketan Agarwal Murder : पहले कई बार बनाई गई योजना, फिर तय दिन पर हुई वारदात, हत्या की जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

पुणे में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को ऐसे सुराग (Ketan Agarwal Murder) मिले हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। जांच के अनुसार यह हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि इसकी तैयारी कई सप्ताह पहले से की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने वारदात से पहले कई बार योजना बनाई और मौके की रेकी भी की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में मिले साक्ष्यों से यह संकेत मिला है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की कोशिश की गई। मामले में कई तारीखों और घटनाओं को जोड़कर पूरी साजिश की कड़ियां सामने आई हैं।

31 मई को की गई थी रेकी Ketan Agarwal Murder

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल के अनुसार आरोपियों ने 31 मई को लोनावला स्थित लोहगढ़ किले का दौरा किया था। पुलिस का कहना है कि केतन अग्रवाल को ट्रेकिंग का शौक था और इसी का फायदा उठाकर उन्हें वहां ले जाने की योजना बनाई गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसी दौरान या उसके कुछ समय बाद आरोपियों ने उन्हें पहाड़ी से नीचे धकेलने की योजना बनाई थी।

4 जून और 14 जून को भी हुई कोशिश

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 4 जून को भी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद 14 जून को भी उसी स्थान पर केतन अग्रवाल को नीचे धकेलने का प्रयास किया गया, लेकिन यह कोशिश भी विफल रही।पुलिस का कहना है कि उस समय आरोपियों ने पूरी घटना को सामान्य रूप में पेश किया, जिससे केतन अग्रवाल को किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ।

18 जून को दिया वारदात को अंजाम

जांच के अनुसार 14 जून का प्रयास असफल रहने के बाद आरोपियों ने 18 जून को दोबारा योजना (Ketan Agarwal Murder) बनाई। पुलिस का दावा है कि इसी दिन आरोपी चेतन चौधरी ने निर्धारित स्थान पर केतन अग्रवाल को पहाड़ी से नीचे धक्का दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

शादी की चल रही थी तैयारी

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय केतन अग्रवाल महाराष्ट्र की वेयरहाउस निर्माण से जुड़ी एक कंपनी में निदेशक थे। इस वर्ष फरवरी में उनकी सगाई सिया गोयल से हुई थी और नवंबर में शादी प्रस्तावित थी। जांच में पुलिस का कहना है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच पहले से संबंध थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button