खेल

Women’s T20 Asia Cup: महिला टी-20 एशिया कप में छत्तीसगढ़ के राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी

Women’s T20 Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त

-30 अगस्त से अभियान शुरू करेगा भारत

रायपुर। महिला टी-20 एशिया कप 2026 से पहले छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत (Women’s T20 Asia Cup) के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। दवे इससे पहले भी 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

महिला टी-20 एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग से होगा, जबकि क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को होगा।

क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव

राजेश दवे को क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने उम्मीद जताई है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ भारतीय महिला टीम को एशिया कप के दौरान मिलेगा। संघ के पदाधिकारियों ने दवे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

भारत के मुकाबले

  • 30 अगस्त 2026 — भारत बनाम थाईलैंड
  • 3 सितंबर 2026 — भारत बनाम हांगकांग
  • 5 सितंबर 2026 — भारत बनाम पाकिस्तान
  • 10-11 सितंबर — सेमीफाइनल
  • 13 सितंबर 2026 — फाइनल

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button