Ind vs sl 2022: टीम इंडिया की मजबूत शुरुआत, पंत ने खेली बेहतरीन पारी.. |

Ind vs sl 2022: टीम इंडिया की मजबूत शुरुआत, पंत ने खेली बेहतरीन पारी..

Ind vs sl 2022, Strong start for Team India, Pant played a great innings,

rishabh pant

-भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट
-ऋषभ पंत ने बनाए 96 रन

मोहाली। भारत और श्रीलंका (india vs sri lanka first test 2022) के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 357 रन बनाए। पहले दिन ऋषभ पंत का 96 रन का विशेष योगदान रहा है। वहीं विराट कोहली के शतक लगाने के लिए और अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

विराट कोहली के 100वें टेस्ट के तौर पर इस टेस्ट का खास महत्व है। इस खास उपलब्धि के लिए सबसे पहले विराट को सम्मानित किया गया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका। रोहित 29 रन पर और मयंक 33 रन पर आउट हुए।

सबको उम्मीद थी कि विरोट कोहली आज शतक मारेंगे लेकिन कोहली 45 रन पर आउट हो गए। विराट को आउट होते देख कई फैंस के आंखों में पानी आ गया और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि कोहली आउट हो गए।

विराट कोहली के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत आए। इसके तुरंत बाद, हनुमा विहारी आउट हो गए। पंत ने शुरुआत में इस स्थिति में संभलकर खेला। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 53 रन की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद पंत ने जडेजा के साथ जोड़ी बनाई।

दोनों ने टीम इंडिया की स्थिति को मजबूत करने के लिए छठे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। पंत ने 73 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने 97 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। आउट होने के बावजूद उन्होंने पहले दिन टीम इंडिया को मजबूत स्थित में पहुंचा दिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *