देश

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अंदर दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पहली बार उन्हें रीढ़ की हड्डी में दर्द था और दूसरी बार वे बाथरूम में गिर गए। अब उनका ईलाज जारी है। श्री जैन ने पहले ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि जेल में रहने से उनका 30 किलो वजन कम हो गया है।

Related Articles

Back to top button