Foot Bath : सर्दियों में गंभीर हो जाने वाली फटी एड़ियों का घरेलू उपचार |

Foot Bath : सर्दियों में गंभीर हो जाने वाली फटी एड़ियों का घरेलू उपचार

Foot bath: Home remedies for cracked heels that become severe in winter

Foot Bath

Foot Bath : शरीर में खुश्की बढ़ना, नंगे पाव चलना, ठंडा मौसम, शरीर का सामान्य से ज्यादा वजन होना, खुली चप्पल या सैंडल पहनना, लंबे समय तक खड़े रहना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी आदि एड़ियां फटने के सामान्य कारण हैं।

इसके अलावा सोरायसिस, थॉयरायड और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से भी एड़ियां फट सकती हैं। हमारे किचन में बहुत ही ऐसी चीज़ें हैं, जो एड़ियों को स्वस्थ-सुंदर बनाने में मददगार हो सकती हैं। उन चीज़ों के बारे में एक्सपर्ट (Foot Bath) से जानिए यहां।

1. थोड़े से एलोवेरा जेल में 5 से 10 ग्राम कपूर मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। इससे आराम मिलेगा।

2. आधा बाल्टी गुनगुने पानी में एक टेबलस्पून नमक और आधा टेबलस्पून पिसी हुई फिटकरी डालें। इसमें पैर भिगोएं और 10-15 मिनट बाद प्यूमिक स्टोन से रगड़कर डेड स्किन निकाल दें। कुछ ही दिनों में एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

3. रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर सरसों का तेल लगाएं और सुबह किसी खुरदरे पत्थर से रगड़कर पैर धो लें। दो हफ्ते में एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

4. फटी एड़ियों पर रात को सोने से पहले गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलकार लगाएं, कुछ ही दिनों में आराम महसूस होगा।

5. चावल का आटा, शहद और सेब का सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। .ह पेस्ट नियमित एड़ियों पर लगाएं फायदा मिलेगा।

6. नीम की पत्तियों के पेस्ट में जरा सा हल्दी पाउडर मिला लें। सुबह-शाम यह पेस्ट एड़ियों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

7. पके केले और कच्चे नारियल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसे एड़ियों पर लगाएं और 20 मिनट बाद रगड़ कर धो लें। धीरे-धीरे त्वचा सामान्य हो जाएगी। पके केले को मसलकर फटी एड़ियों पर लगाने से भी राहत मिलती है।

8. कच्चे प्याज का पेस्ट एड़ियों पर लगाने से भी फायदा पहुंचता है।

9. पिघले हुए पैराफिन मोम में सरसों या नारियल का तेल मिलाकर रात को सोते समय एड़ियों पर लगाएं। 6-7 दिन में एड़ियां ठीक होना शुरू हो जाएंगी।

9. ठंडे और गर्म पानी का फुट बाथ (Foot Bath) लें। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी और दूसरी में ठंडा पानी लें। पहले तीन मिनट गर्म पानी में और फिर एक मिनट ठंडे पानी में पैर रखें। सोने से पहले इसे रोजाना तीन बार करें। सोते समय एड़ियों पर सरसों का तेल लगाएं।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • पर्याप्त मात्रा में दूध, दही, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
  • प्रतिदिन कम से कम एक ग्लास चुकंदर का जूस पीएं।
  • रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *