Fog Weather : घने कोहरे के कारण लैंड नहीं हुई ये 4 फ्लाइट, डायवर्ड कर अन्य...
May 19, 2024

Fog Weather : घने कोहरे के कारण लैंड नहीं हुई ये 4 फ्लाइट, डायवर्ड कर अन्य…

Fog Weather: These 4 flights did not land due to dense fog, diverted to other...

Fog Weather

मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्र ने कहा- कोहरे के ये तीन कारण

रायपुर/नवप्रदेश। Fog Weather : राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह कोहरे से ढ़का हुआ था, जो देर तक करीब 9 बजे तक रही। मध्य नवम्बर आते ही ठंड ने अपना असर दिखने लगा है। रायपुर सहित आसपास के इलाकों में घने कोहरे छाए थे, इसलिए 4 प्लाइट लैंड नहीं कर सका। घने कोहरे ने गुरुवार को नियमित उड़ानों को रोक दिया। कोहरे की वजह से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से आ रहे चार विमान माना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं सकी। उनको नागपुर में उतारा गया।

रायपुर हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया, कोहरे की वजह से लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) की समस्या पैदा हो गई थी। ऐसे में 8.20 पर आने वाली दिल्ली से रायपुर आने वाली विस्तारा की फ्लाइट वीटीआई793 को डायवर्ट किया गया। उसके बाद 9.15 बजे बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट आईजीओ405 को भी मोड़ा गया। 9.30 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी469 और 10.21 पर पहुंचने वाली इंडिगो की मुंबई से आने वाली उड़ान आईजीओ5212 को भी डायवर्ट (Fog Weather) कर नागपुर में उतारा गया।

इसकी वजह से यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को भी रोके रखा गया था। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर हवाई अड्डे पर हालात सुबह 9.30 बजे के बाद सुधरे। हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया, सुबह 9.30 बजे रनवे की आवश्यक विजिबिलिटी (Fog Weather) 1200 मीटर हो गई थी। इसके बाद उड़ानों की आवाजाही शुरू हो गई।

हवा का तापमान गिर जाना

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा बताते हैं, सुबह के समय कोहरा बनने के तीन कारण होते हैं। पहला कारण, हवा का तापमान इतना गिर जाए कि वह लगभग ओसांक बिन्दु के पास पहुंच जाए जिसके कारण हवा में सापेक्ष आद्र्रता लगभग 100 फीसदी हो जाए। दूसरा कारण, हवा लगभग शांत होना चाहिए और तीसरा और अंतिम कारण वातावरण के निम्न स्तर पर एक प्रबल तापमान वित्क्रमण (temperature inversion level) स्थिति में हो। इन तीनों कारणों से मध्यम खाना से घना (radiation fog) कोहरा बनने की संभावना बनती है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *