दो वर्षों में नगरीय क्षेत्रों के विकास कार्यों में आई तेजीः मंत्री डॉ. डहरिया

दो वर्षों में नगरीय क्षेत्रों के विकास कार्यों में आई तेजीः मंत्री डॉ. डहरिया

Development of urban areas, accelerated in two years, Minister Dr. Dahria,

Minister Dr Shiv Kumar Dahria

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया 8 करोड़ 71 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर। Minister Dr Shiv Kumar Dahria: नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस  दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आई है।

नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास में प्रदेश सबसे आगे रहा है। उन्होंने (Minister Dr Shiv Kumar Dahria) कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ और धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई कर भी माफ किया गया है।

अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी नगरीय प्रशासन द्वारा एल्डरमेनों और पार्षदों की निधि जारी की गई है, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिसके माध्यम से सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री डॉ. डहरिया (Minister Dr Shiv Kumar Dahria) ने डोंगरगांव में 8 करोड़ 71 लाख 50 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर 3 करोड़ 34 लाख 50 हजार रूपए का लोकार्पण एवं 5 करोड़ 37 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 40 लाख 90 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

मंत्री डॉ. डहरिया ने 1 करोड़ 37 लाख रूपए विकास कार्य, विभिन्न समाजों के भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार की घोषणा की। मुख्यमंत्री (Minister Dr Shiv Kumar Dahria) स्वावलंबन योजना के तहत व्यवसायिक परिसर में 100 नग दुकान बनाने और डोंगरगांव में मुख्यमंत्री पालिका बाजार बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत 192 हितग्राहियों को पट्टे का वितरण किया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *