देशस्वास्थ्य

COVID-19 : कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, इस जिले में मिले 7 नए मरीज, अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने (COVID-19) आने लगे हैं। आंध्र प्रदेश में हाल ही में मिले संक्रमित मरीजों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में जरूरी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच कोविड 19 के 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक सात मरीज कडप्पा जिले में मिले हैं। इसी को देखते हुए कडप्पा के आरआईएमएस अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

चार मरीजों की हुई मौत COVID-19

स्वास्थ्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने बताया कि इस अवधि में चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। हालांकि सभी मरीज पहले से हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। मृतकों में तीन कडप्पा और एक काकीनाडा जिले का निवासी था।

26 जून को मिला था पहला मामला

साल 2026 में आंध्र प्रदेश का पहला कोविड मामला 26 जून को कडप्पा जिले में सामने आया था। इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें दो लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद कोविड की चपेट में आए।

अलग अलग क्षेत्रों से मिले मरीज COVID-19

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी संक्रमित अलग अलग मंडलों से मिले हैं और किसी एक इलाके में संक्रमण का समूह नहीं बना है। 26 जून से 15 जुलाई के बीच राज्य में 67 कोविड जांच की गईं, जिनमें 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बारहवां मामला तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित अस्पताल में सामने आया।

कई मरीज स्वस्थ भी हुए

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, दो का अस्पताल में इलाज चल (COVID-19) रहा है और तीन मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button