बिजनेस

EPFO Interest : पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, करोड़ों खातों में जमा हुआ ब्याज, ऐसे करें तुरंत बैलेंस चेक

अगर आपका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO Interest) में खाता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय ब्याज राशि करोड़ों खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। ऐसे में खाताधारकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना पीएफ बैलेंस जरूर जांच लें।

ईपीएफओ ने 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज का पैसा 15 जुलाई तक करीब 34 करोड़ सदस्य खातों में ट्रांसफर कर दिया है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी सदस्य की पासबुक में ब्याज अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पासबुक अपडेट होने में देरी हो सकती है, लेकिन ब्याज की राशि सुरक्षित रहेगी।

पहली बार इतनी जल्दी जमा हुआ ब्याज EPFO Interest

ईपीएफओ ने नई ऑटोमेशन प्रणाली की मदद से रिकॉर्ड समय में ब्याज ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की है। पहले जहां ब्याज सितंबर या नवंबर तक खातों में पहुंचता था, वहीं इस बार जुलाई के मध्य तक ही बड़ी संख्या में खातों में राशि जमा कर दी गई।

करोड़ों खातों का करता है प्रबंधन

ईपीएफओ करीब 35 करोड़ सदस्य खातों का प्रबंधन करता है, जिनमें लगभग 8 करोड़ सक्रिय खाते हैं। यदि किसी सदस्य के खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं, तो 8.25 प्रतिशत की दर से उसे सालाना लगभग 82,500 रुपये ब्याज मिलेगा। वहीं 50 लाख रुपये की जमा राशि पर करीब 4.12 लाख रुपये का ब्याज बनता है।

नई तकनीक से बदली पूरी व्यवस्था

ईपीएफओ ने अपने सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज प्लेटफॉर्म के जरिए सभी क्षेत्रीय डेटाबेस को एक राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ दिया है। इससे ब्याज की गणना, क्लेम सेटलमेंट और अन्य सेवाएं पहले की तुलना में काफी तेज और आसान हो गई हैं।

ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस EPFO Interest

पीएफ सदस्य कई तरीकों से अपने खाते का बैलेंस देख सकते हैं।

ईपीएफओ पासबुक पोर्टल पर यूएएन और पासवर्ड से लॉगिन करके।
उमंग ऐप में ईपीएफओ सेवा के जरिए।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर।
9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पासबुक में ब्याज नहीं दिखे तो क्या करें

ईपीएफओ के अनुसार कई बार तकनीकी कारणों से पासबुक अपडेट होने में समय लग सकता है। ऐसे में यदि ब्याज तुरंत दिखाई नहीं देता है तो चिंता करने की जरूरत (EPFO Interest) नहीं है। पासबुक अपडेट होने के बाद ब्याज की राशि स्वतः दिखाई देने लगेगी।

Related Articles

Back to top button