देश

Cockroach Janta Party : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से कोंकणा ने बनाई दूरी, लेकिन कई सितारे अब भी फॉलोअर्स में शामिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का सटायर पेज तेजी से चर्चा में बना हुआ है। कुछ ही दिनों में यह पेज इंटरनेट पर वायरल हो गया और इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों तक पहुंच गई। खास बात यह है कि इस पेज को कई बड़े फिल्मी सितारे और टीवी कलाकार भी फॉलो कर रहे हैं। हालांकि अब अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने इस पेज को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोंकणा सेन शर्मा ने पहले इस सटायर पेज को फॉलो किया था, लेकिन अब उनका नाम फॉलोअर्स लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा है। इससे साफ माना जा रहा है कि उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। कोंकणा के अलावा टीवी अभिनेता अभिषेक निगम ने भी इस पेज से दूरी बना ली है।

बताया जा रहा है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक सटायर आधारित राजनीतिक आंदोलन है, जिसे अभिजीत दिपके ने शुरू किया है। सोशल मीडिया पर यह पेज उस समय ज्यादा वायरल हुआ जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणियों को लेकर इस पर सटायर पोस्ट और रिएक्शन सामने आए। इसके बाद देखते ही देखते यह पेज इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।

हालांकि कोंकणा सेन शर्मा के अनफॉलो करने के बावजूद कई बड़े सितारे अब भी इस पेज को फॉलो कर रहे हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता और फातिमा सना शेख समेत कई नाम इस सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक कुणाल कोहली और कॉमेडियन कुणाल कामरा भी इस पेज को फॉलो कर रहे हैं।

टीवी और सोशल मीडिया जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फॉलोअर्स में शामिल हैं। इनमें उमर रियाज, उर्फी जावेद, हिमांशी खुराना और शीजान खान जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह सटायर पेज लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति का नया तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे विवादों से जोड़कर देख रहे हैं। कोंकणा सेन शर्मा के अनफॉलो करने के बाद अब यह बहस और तेज हो गई है कि आखिर इस वायरल सटायर पेज को लेकर फिल्मी जगत में क्या राय बन रही है।

Related Articles

Back to top button