नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर (Chhattisgarh Jobs) है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 15 जुलाई को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां करीब 250 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेला 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल होकर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती Chhattisgarh Jobs
रोजगार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, ऑफिस असिस्टेंट, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार 7 हजार रुपये से 26 हजार 800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में 10वीं, 12वीं, स्नातक और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधित कंपनी के मानकों के अनुसार होगी।
मेले में शामिल होने से पहले करें पंजीयन Chhattisgarh Jobs
उम्मीदवारों को रोजगार मेले में भाग लेने से पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 15 जुलाई को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो और मोबाइल फोन के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंच सकते हैं।
यहां मिलेगी अधिक जानकारी
रोजगार मेले से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर के दूरभाष 07782 264376 या ईमेल के माध्यम से संपर्क (Chhattisgarh Jobs) कर सकते हैं। विभाग ने जिले के पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।



