छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

CG Health : डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों (MBBS Seats) वाले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) शुरू करने की मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कॉलेजों में प्रवेश शुरू होगा। इससे प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटों का इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उपलब्धि डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का तेजी से विस्तार हो रहा है।

आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगा लाभ CG Health

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीदम (दंतेवाड़ा) और कुनकुरी (जशपुर) जैसे आदिवासी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्थानीय युवाओं को अपने ही प्रदेश में डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

250 नई सीटों से बढ़ेंगे अवसर

पांचों नए मेडिकल कॉलेजों में 50-50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिलने से प्रदेश में कुल 250 नई सीटें जुड़ेंगी। इससे हर वर्ष अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगे। यहां विशेषज्ञ उपचार, अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का भी विकास होगा। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और प्रदेश चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

Related Articles

Back to top button