Kidney Stone : बार बार बन रही है किडनी में पथरी? इन आसान आदतों से कम हो सकता है खतरा
किडनी में पथरी की समस्या एक बार होने के बाद कई लोगों में दोबारा भी देखने (Kidney Stone) को मिलती है। शुरुआत में यह केवल तेज दर्द तक सीमित लगती है, लेकिन अगर बार बार पथरी बनने लगे तो इसका असर किडनी की कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही खानपान और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
डॉक्टरों के अनुसार अनियमित दिनचर्या, कम पानी पीना और गलत खानपान किडनी स्टोन के सबसे बड़े कारणों में शामिल हैं। समय रहते जीवनशैली में बदलाव करने से पथरी बनने की संभावना कम की जा सकती है।
किन वजहों से बनती है किडनी में पथरी Kidney Stone
विशेषज्ञों के मुताबिक पर्याप्त पानी नहीं पीना, अधिक नमक वाला भोजन, जंक फूड और ऑक्सालेट की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थ किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकते हैं। कुछ मामलों में पारिवारिक इतिहास और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह बन सकती हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है सबसे जरूरी
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से पेशाब के जरिए शरीर के अपशिष्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं और पथरी बनने का खतरा कम हो सकता है।
भोजन में प्राकृतिक कैल्शियम शामिल करें
डॉक्टरों के अनुसार दूध और दही जैसे प्राकृतिक कैल्शियम स्रोतों को भोजन का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है। प्राकृतिक कैल्शियम भोजन में मौजूद ऑक्सालेट के साथ मिलकर उसके अवशोषण को कम करने में मदद करता है, जिससे कुछ प्रकार की पथरी का जोखिम घट सकता है।
नींबू पानी भी हो सकता है लाभकारी
रोजाना नींबू पानी पीना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद (Kidney Stone) हो सकता है। नींबू में मौजूद साइट्रेट कैल्शियम स्टोन बनने की संभावना कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि यदि किसी को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
ऑक्सालेट वाले खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में लें
यदि पहले किडनी स्टोन हो चुका है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार पालक, चुकंदर, बादाम, चॉकलेट और अधिक चाय जैसे ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना पड़ सकता है। हर व्यक्ति के लिए यह सलाह अलग हो सकती है, इसलिए डाइट में बदलाव चिकित्सकीय सलाह से ही करें।
कैल्शियम सप्लीमेंट बिना सलाह के न लें
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक या आवश्यकता से अधिक कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर (Kidney Stone) से सलाह जरूर लें। जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार ही इनका सेवन करना चाहिए।



