देश

AAP कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी, पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की; आतिशी समेत 3 मंत्री हिरासत में..

-अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। AAP office: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आप दफ्तर के सामने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की भी खबरें आ रही हैं।

पुलिस ने तीन मंत्रियों समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों ने कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/ANI/status/1771052768100258167?s=20

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना को हिरासत में लिया गया है। आप की महिला कार्यकर्ताओं को बस में बैठाया गया। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने आईटीओ पर हिरासत में ले लिया है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट से कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को उनके वकील और परिवार वालों से मिलने की इजाजत दी जाए।

Related Articles

Back to top button