BJP's Taunt On Congress : कहा- बस्तर की सभा में जनता बीजेपी के साथ देखकर कांग्रेस की हवा निकली

BJP’s Taunt On Congress : कहा- बस्तर की सभा में जनता बीजेपी के साथ देखकर कांग्रेस की हवा निकली

CG Politics 2023 :

CG Politics 2023 :

कांग्रेस के सारे षड्यंत्र बस्तर की जनता ने फेल कर जता दिया है कि वह विकास के साथ है भाजपा के साथ है, अब बस्तर के सुनहरे भविष्य की नई सुबह होगी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Taunt On Congress : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश में परिवर्तन यात्रा को मिले रेस्पॉन्स से भूपेश सरकार पूरी तरह घबरा गई है। बौखलाहट में वह अब तमाम लोकतंत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रख कर असभ्यता और आशालीनता पर उतर आई है।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ, जब प्रधानमंत्री के आगमन पर राज्य की किसी सरकार ने बंद आयोजित किया हो और प्रधानमंत्री की सभा में जाने से जबरन रोकने की ऐसी साजिश रची हो। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ऐसी हिम्मत उस पंजाब में भी नहीं कर पाई जहां श्री मोदी जी की सुरक्षा से समझौता हुआ था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने बस्तर की ऐतिहासिक सभा में कहा कि आज कांग्रेस कोई राजनीतिक दल ही नहीं है। गांधी परिवार ने कांग्रेस को एनजीओ, कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों को आउटसोर्स कर दिया है। अब कांग्रेस ऐसा गिरोह बन गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह प्रसन्नता की बात थी कि हफ़्ते भर के भीतर प्रधानमंत्री दूसरी बार छत्तीसगढ़ आए थे। बस्तरवासियों, प्रदेशवासियों की दशकों पुरानी आकांक्षाओं को पूरा करने, विकास का सवेरा लाने नगरनार स्टील प्लांट के लोकार्पण समेत 26 हज़ार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।

केवल नगरनार प्लांट से ही 50 हज़ार से अधिक छत्तीसगढियों को रोजगार मिलेगा। लेकिन उस शासकीय कार्यक्रम में सीएम तो उपस्थित नहीं ही हुए, कैबिनेट का कोई प्रतिनिधि तक उपस्थित नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री की ऐसी ईर्ष्या, ऐसा अमर्यादित आचरण लोकतंत्र में कतई स्वीकार नहीं है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *