BJP's Reply To Congress' Slogan : कांग्रेसी स्लोगन "हैं तैयार हम" पर बीजेपी तंज डरो मत, प्रत्याशी घोषित करो…

BJP’s Reply To Congress’ Slogan : कांग्रेसी स्लोगन “हैं तैयार हम” पर बीजेपी तंज डरो मत, प्रत्याशी घोषित करो…

Politics in Chhattisgarh On Stale Sacks :

Politics in Chhattisgarh On Stale Sacks :

रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Reply To Congress’ Slogan : प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर प्रहार किया है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना है। कांग्रेसी स्लोगन “हैं तैयार हम” पर बीजेपी का तंज डरो मत, प्रत्याशी घोषित करो…

भाजपा अध्यक्ष साव ने कांग्रेस के स्लोगन “हैं तैयार हम” पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल का भी करारा जवाब देते हुए लिखा है।

उन्होंने कहा टिकिट वितरण को लेकर कांग्रेस असमंजस में है.. तैयार हो जाओ भाई, डरो मत भाई। उधर POGO-CANDY CRUSH वालों को अब तक “खिलाड़ी” नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए..!

बता दें छत्तीसगढ़ में आज से पहले चरण के 20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी।

पहले चरण के 20 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर, 2 दिनों से चल रहे कैंडी क्रश विवाद के साथ तंज कसा है। अरुण साव ने सोशल मीडिया एक्स में तंज कसते हुए लिखा है, “आज से पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है..! उधर POGO-CANDY CRUSH वालों को अब तक “खिलाड़ी” नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए..!

एक नज़र चुनावी स्थिति पर

पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर 07 नवंबर को मतदान होगा। इनमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीट शामिल हैं। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें भाजपा ने सभी सीटों प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को घोषित हो सकती है। पहले चरण में 20 सीटों पर 39 लाख 23 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *