BJP's Issue : स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कवायद पूरी, आगामी चुनाव में भाजपा का विकास मुद्दा और हेल्थ वॉलिंटियर बनाने के निर्देश

BJP’s Issue : स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कवायद पूरी, आगामी चुनाव में भाजपा का विकास मुद्दा और हेल्थ वॉलिंटियर बनाने के निर्देश

BJP's Issue: Exercise of health volunteers completed, development issue of BJP in upcoming elections and instructions to make health volunteers

BJP's Issue

रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Issue : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को टिप्स देने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ पहुंची थी।

अभ्यास वर्ग में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने अपने संगठन के फ़ौज से कहा कि वे अब ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों के बीच जाकर रखें ताकि आगामी विधानसभा और लोकसभा में भाजपा की जीत हो। उन्होंने कहा कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का पताका फहराने के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को ऍम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही लोगों के बीच विकास के मुद्दे को प्रभावशाली तरीके से रखें,जिससे 2023 फिर से भाजपा का हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ वॉलिंटियर

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस अभ्यास वर्ग (BJP’s Issue) से कोरोना के तीसरी लहार से निपटने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज बनाई जा रही है। जो कोरोना काल के दौरान विभिन्न स्थितियों पर जनता की मदद करेगी। इसके लिए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक-एक गांव में दो हेल्थ वॉलिंटियर तैयार किए जाएंगे। इस तरह से दो लाख गांव में चार लाख हेल्थ वॉलिंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की पीठ ठोकते हुए कहा कि हमारे सभी सहयोगी सेवा कार्य में पहले भी लगे हुए थे और अब आगे भी और अधिक जोशो खरोश के साथ जुटेंगे।

विकास के मुद्दे पर भाजपा लड़ेगी चुनाव -पुरंदेश्वरी

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने ताल ठोकते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव चेहरे के बजाय विकास के मूल मंत्र पर लड़ा जाएगा। उन्होंने एक दिन पहले ही पूर्व सीम रमन सिंह के बयान को तवज्जो न देते हुए विकास पर ही जोर दिया है। भाजपा में नियुक्तियों को लेकर दिए गए उनके अल्टीमेटम (BJP’s Issue) पर उन्होंने साफगोई दिखाते हुए कहा कि ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके साथ ही प्रभारी ने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया। डी. पुरंदेश्वरी की माने तो भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर आम लोगों के सुदख दुःख को पहचानने की कोशिश करती है लेकिन कांग्रेस की रीती और निति दोनों ही इससे इतर है।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा की कोरोना के दूसरे लहर में जब भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच थे उस समय कांग्रेस के नेता कहां थे। ये जवाब अब जनता को देना होगा। प्रभारी ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान टीएस सिहंदेव के पक्ष में हुए नारेबाजी को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए कहा कि हम पर एक उंगली उठाते हैं तब तीन उंगली उन पर उठती है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में कुछ अच्छे संकेत नहीं होने की भी बात कही।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *