Bansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी को भाजपा ने दी ये अहम जिम्मेदारी…देखें आदेश

Bansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी को भाजपा ने दी ये अहम जिम्मेदारी…देखें आदेश

Bansuri Swaraj: BJP has given this important responsibility to Sushma Swaraj's daughter… see order

Bansuri Swaraj

दिल्ली/नवप्रदेश। Bansuri Swaraj : लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने दिल्ली भाजपा के कानूनी विभाग के सह-संयोजक के रूप में अपनी नियुक्ति के साथ राजनीति में प्रवेश किया है। इस नई नियुक्ति के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में एक्टिव हो गई हैं।

बांसुरी स्वराज की को यह नई जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा दी गई है। सचदेवा ने कहा कि बांसुरी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बारे में निश्चितता की कमी थी कि वह अपनी राजनीतिक शुरुआत कब करेंगी। इसके साथ ही बांसुरी को चुनाव लड़ने के लिए जल्द ही टिकट दिया जाएगा।

कौन है बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बांसुरी ने 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में दाखिला लिया और कानूनी पेशे में उन्हें 16 साल का अनुभव प्राप्त है। बांसुरी ने अंग्रेजी साहित्य में बीए के साथ वारविक विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और साथ ही लंदन में बीपीपी लॉ स्कूल में कानून का अध्ययन किया। उन्होंने सेंट कैथरीन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ स्टडीज की डिग्री हासिल की है।

बांसुरी एक अनुभव प्राप्त वकील हैं, जिन्होंने विभिन्न न्यायिक मंचों पर विवादास्पद मुकदमेबाजी में कई हाई-प्रोफाइल मुकद्मों का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पेशेवर पोर्टफोलियो में अनुबंध, रियल एस्टेट, कर, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के साथ-साथ कई आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवादों से निपटने का अनुभव प्राप्त है। बांसुरी स्वराज ने कानूनी विभाग के सह-संयोजक में अपनी नियुक्ति के लिए पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं (Bansuri Swaraj) को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, लोगों के लिए सक्रिय रूप से काम करने और पार्टी की सेवा को मौका देने के लिए मैं पार्टी की बहुत आभारी हूं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *