खेल

Arjun Tendulkar Viral Video : तो ये है अर्जुन तेंदुलकर की एनर्जी का राज…नाक में उंगली डालकर फिर चखा

डेस्क। Arjun Tendulkar Viral Video : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जब से अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है तब से वे किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया में चर्चा में रहते हैं। कोलकाता के खिलाफ डेब्यू कर चर्चा में आए अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार के रुप में अपना पहला विकेट लिया था।

भुवी के इस विकेट के साथ ही मुंबई की जीत तय हुई थी और अर्जुन तेंदुलकर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर पर कैमरामैन को गाली देने का आरोप भी लगा था। पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 31 रन देने के बाद भी अर्जुन ने सुर्खियां बटोरी थी। अब सोशल मीडिया पर अर्जुन का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर ऐसा काम कर रहे हैं जिसे देख आप को घिन आ जाए। दरअसल, वीडियो में अर्जुन अपनी उंगली पहले अपनी नाक में डालते हैं उसके बाद उसी उंगली को अपने मुंह में डाल लेते हैं। अब कोई छोटा बच्चा ऐसी हरकत करेगा तो वो बड़ी बात नहीं होगी लेकिन मुंबई इंडियंस (Arjun Tendulkar Viral Video) की तरफ से खेल रहा गेंदबाज गेंद फेंकने के पहले ऐसी हरकत करता है तो यूजर मजे लेंगे ही और वहीं हो भी रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर की गंदी हरकत कैमरे में हुई कैद

https://twitter.com/ChanakyaSG/status/1651114804344655872

Related Articles

Back to top button